“ जिन्दगी है दुःख है सुख नहीं ”

जिन्दगी है दुःख है सुख नहीं

जिन्दगी है
दुःख है
सुख नहीं
सुख के बिना
जिन्दगी नहीं
हे इंसान
हर तरफ तुम
सुख को निहारों
सुख तुम्हें
मिल जायेगा
एक दिन
तुम कहोगे
एक ही शब्द
कठिनाइयों में
हिम्मत को
न हारो l

रास्ता है
मुसाफिर है
मंजिल नहीं
मंजिल के बिना
रास्ता नहीं
हे मुसाफिर
हर तरफ तुम
मंजिल को निहारों
मंजिल तुम्हें
मिल जायेगी
एक दिन
तुम कहोगे
एक ही शब्द
कठिनाइयों में
हिम्मत को
न हारो l

समन्दर है
नाविक है
किनारा नहीं
किनारे के बिना
समन्दर नहीं
हे इंसान
हर तरफ तुम
समन्दर को निहारों
किनारा तुम्हें
मिल जायेगा
एक दिन
तुम कहोगे
एक ही शब्द
कठिनाइयों में
हिम्मत को
न हारो l

जिन्दगी है
दुःख है
सुख नहीं
सुख के बिना
जिन्दगी नहीं........

अलका सिंह